WordPad क्या है? इसका इस्तेमाल कैसे करें?

आपने वर्डपैड के बारे में तो सुना ही होगा। यदि नहीं ,तो दोस्तो आज के आर्टिकल में हम आपको बताएंगे वर्डपैड क्या है? वर्ड पैड का उपयोग क्या है ?वर्ड पैड का उपयोग कहां करते हैं ?इन सभी विषयों पर आज हम आपको पूरा विस्तार में जानकारी देंगे। इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

WordPad क्या है?

वर्डपैड एक सिंपल वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर है। जिसके माध्यम से कई सारे डॉक्यूमेंट को बनाया जाता है। जैसे आप इसके अंतर्गत Letter, Resumes, Bio-Data आदि डॉक्यूमेंट को बना सकते हैं। वर्डपैड MS window के साथ उपलब्ध रहता है। वर्डपैड नोटपैड के कंपेयर में ज्यादा एडवांस होता है।

इसमें मौजूद कुछ बेसिक टूल्स होती है जिसकी वजह से डॉक्यूमेंट्स को फॉर्मेट किया जाता है। वर्ड पैड में हम डॉक्यूमेंट पर बुलेट मार्क कर सकते हैं तथा ऑब्जेक्ट या पिक्चर,फॉन्ट कलर या बैकग्राउंड कलर को परिवर्तित कर सकते है। जबकि नोटपैड इतनी सारी सुविधा नहीं होती है।

WordPad का इतिहास

वर्डपैड को पहली बार विंडो 95 में इस्तेमाल किया गया। फिर कुछ समय पश्चात इसे बाकी सभी वर्जन के लिए वर्डपैड को लाया गया। विंडो 95 में भी कई सुधार किए गए जैसे इसमें वर्डपैड को हटाकर Microsoft को स्थापित किया गया। Microsoft एक वर्ड प्रोसेसर सॉफ्टवेयर है। वर्ष 2007 में वर्डपैड को कई एडवांस्ड फीचर के साथ अपडेट किया गया। जिससे वर्डपैड का इस्तेमाल करना अत्यधिक सुविधाजनक और सरल हो गया है।

WordPad के टूल्स एंड एलिमेंट्स

वर्डपैड में कई सारे एलिमेंट्स है जिसकी वजह से वर्डपैड को इस्तेमाल करना बहुत आसान है आइए जानते हैं कि कौन-कौन से एलिमेंट्स वर्ल्ड पैड में उपस्थित हैं।

1.Title Bar _title bar वर्ड पैड के सबसे ऊपर स्थान पर मौजूद होता है। टाइटल बार में आप जो भी फाइल खोलते रहते हैं वह दिखाई देता है यदि फाइल से ना हो तो वह डॉक्यूमेंट के नाम से दिखाई देगा।

2.Quick Access Toolbar _quick access tool bar की मदद से save, undo,, redo जैसे फीचर को एक्सेस कर सकते हैं।

3.Tab baar _tab बार की सहायता से आप रिबन टूल को एक्सेस कर सकते हैं।

4.Ribbon _इसके माध्यम से आप अलग अलग टैब को कमांड देकर ऑर्गेनाइज कर सकते हैं।

5.Ruler_एक प्रकार का स्केल है जिसकी मदद से आप डॉक्यूमेंट को सही तरीके से एडजस्ट कर सकते हैं।

6.Programme window control _इसमें मिनिमाइज मैक्सिमाइज क्लोज का ऑप्शन दिया रहता है जिसकी मदद से आप वर्ल्ड पैड विंडो को बड़ा, छोटा और बंद कर सकते हैं।

7.Scroll bar _स्क्रोल बार वर्डपैड विंडो के साइड में मौजूद होता है जिसकी मदद से आप पेज को ऊपर नीचे कर सकते हैं।

8.Insertion point _insertion पॉइंट एक प्रकार का कर्सर है जिसकी मदद से आप यह समझ सकते हैं कि आपको कहां टेक्स्ट करना है क्योंकि जहां पर टेक्स्ट करना होता है या वहां पर ब्लिंक करता रहता है

8.Status bar _जैसा की नाम से स्पष्ट हो रहा है कि यह माउस पॉइंटर की स्थिति को दर्शाता है। इसमें जूम लेवल भी मौजूद होता है जिससे आप डॉक्यूमेंट को जूम इन और जूम आउट करके देख सकते हैं।

WordPad का इस्तेमाल कैसे करें?

वर्डपैड का इस्तेमाल करना बहुत आसान है। क्योंकि यह बहुत ही सिंपल होता है। वर्ड पैड में कुछ टूल्स मौजूद होते हैं जिसकी सहायता से इसका उपयोग किया जाता है। ये टूल वर्ड पैड को आसान बना देते हैं।

WordPad टूल्स

जैसा कि हमने ऊपर आपको बताया कि वर्डपैड का इस्तेमाल करने के लिए कुछ टूल्स होते हैं आईए जानते हैं क्या है वह टूल्स जिसकी मदद से वर्डपैड का इस्तेमाल किया जाता है।

  1. Font : वर्डपैड में कई प्रकार के फॉन्ट होते हैं जैसे bold font ,अंडरलाइन द फोंट,इटैलिक फॉन्ट। Bold font की मदद से वर्ड पैड में लिखे अक्षर बहुत ही गहरे हो जाते हैं जिसकी मदद से वह अक्षर हाईलाइट होने लगता है। अंडरलाईन द फॉन्ट के मदद से हम किसी भी फॉन्ट को underline कर सकते हैं । जिससे वह थोड़ा अलग दिखे। इटैलिक फोंट से शब्द टेढ़े हो जाते है और देखने में अच्छे लगते है।
  2. Language: वर्ड पैड में 50 से भी ज्यादा भाषा अवेलेबल है। अपनी सुविधा अनुसार कोई भी भाषा चुनकर लिख सकते हैं।
  3. Size: साइज के माध्यम से आप फॉन्ट के साइज को छोटा बड़ा कर सकते हैं।
  4. Strikethrough: इस टूल के माध्यम से आप शब्द को underline कर सकते हैं।
  5. Subscript: सब्सक्रिप्ट के माध्यम से आप नंबर को दर्शा सकते हैं। सब्सक्रिप्ट का इस्तेमाल ज्यादातर हम किसी फार्मूला को लिखने के लिए करते हैं।
  6. Superscript: इस टूल के माध्यम से आप किसी भी शब्द पर नंबर दर्शा सकते हैं जिसे हम मैथ्स में पावर कहते हैं।
  7. Text highlight colour: इस टूल के माध्यम से आप अपने फॉन्ट को हाईलाइट कर सकते हैं जिससे वह बहुत ही अलग प्रदर्शित हो।
  8. Text colour: आप किसी भी शब्द को कलर कर सकते हैं जिससे वह बाकी शब्दों से अलग प्रदर्शित होगा।
  9. Insert picture: इंसर्ट पिक्चर के माध्यम से आप अपने वर्डपैड में कोई भी पिक्चर को डाल सकते हैं।
  10. Insert paint drawing: इस टूल का उपयोग माइक्रोसॉफ्ट पेंट ड्राइंग वर्डपैड से जोड़ने के लिए किया जाता है।
  11. Insert date and time: इसकी मदद से आप वर्ड पैड में डेट और टाइम को डाल सकते हैं।
  12. Insert object: इंसर्ट ऑब्जेक्ट के मदद से आप वर्डपैड में कोई भी ऑब्जेक्ट को ऐड कर सकते हैं।
  13. Find: फाइंड के माध्यम से आप वर्डपैड में किसी भी फॉन्ट या टेक्स्ट को सर्च कर सकते हैं।
  14. Replace: इस टूल के मदद से आप किसी भी टेक्स्ट को किसी दूसरे टेक्स्ट के साथ रिप्लेस कर सकते हैं।
  15. Select all: सिलेक्ट ऑल के मदद से आप पूरे फॉन्ट को एक साथ चुन सकते हैं।
  16. Zoom in and zoom out: Zoom इन एंड आउट का प्रयोग वर्डपैड को छोटा या बड़ा करने के लिए किया जाता है।
  17. Start a list: इस टूल के माध्यम से आप वर्डपैड में एक लिस्ट तैयार कर सकते हैं। जिससे आपको कोई भी चीज समझने में आसानी होगी।
  18. .Line spacing: लाइन स्पेसिंग के माध्यम से आप दो लाइनों के बीच जगह बना सकते हैं और हटा सकते हैं।

WordPad की विशेषताएं

वर्ड पैड की विशेषताएं निम्नलिखित हैं

  •  यह एक इनबिल्ट ऑपरेटिंग प्रोग्रामिंग है।
  • इसमें डॉक्यूमेंट बनाने के बाद पिक्चर ड्राइंग आर्ट डेट एंड टाइम को ऐड कर सकते हैं।
  • वर्डपैड के माध्यम से आप फॉन्ट फॉर्मेटिंग, बुलेट मार्किंग, लाइन स्पेसिंग इन सभी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • वर्ड प्रोसेसर को इस्तेमाल करना बहुत आसान है और सिंपल है एक बार इस पर प्रेक्टिस करने के बाद आप आसानी से एमएस वर्ड पर कार्य कर सकते हैं।

WordPad का उपयोग

वर्डपैड का उपयोग आप निम्नलिखित कार्यों के लिए कर सकते हैं।

  • डॉक्यूमेंट को बनाने, ओपन करने और सेव करने के लिए।
  •  डॉक्यूमेंट के फॉर्मेटिंग करने के बाद उसके स्टाइल साइज को बदलने के लिए ।
  • दिनांक, हाइपरलिंक और चित्र को अपने डॉक्यूमेंट में सम्मिलित कर सकते हैं।
  • डॉक्यूमेंट को मार्जिन भी कर सकते हैं।
  • डॉक्यूमेंट को सेव करने के पश्चात् जब चाहे तब देख सकते हैं।

उपर दिए गए पॉइंट्स वर्डपैड में यूज कर सकते।

WordPad को open कैसे करें?

वर्डपैड को ओपन करने के तरीके हम आपको नीचे स्टेप वाइज प्रदान कर रहे हैं।

  • पहले तरीका यह है कि आप all program में जाकर एक्सेसरीज को क्लिक कर वर्डपैड को ओपन करे।
  • दूसरा तरीका या है कंप्यूटर पर विंडो और R Key को एक साथ क्लिक करके वर्डपैड सर्च करे। और तत्पश्चात वर्डपैड खुल जायेगा।
  •  तीसरा तरीका जो की बहुत ही आसान है ,कंप्यूटर की विंडो पर जाकर वर्ल्ड पैड को सर्च करें ,सबसे ऊपर आपको वर्डपैड का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करेंगे वर्डपैड खुल जाएगा।

WordPad और Notepad में क्या अंतर है?

वर्डपैड और नोटपैड दोनों लगभग एक ही जैसे हैं किंतु नोटपैड में ऐसा बहुत कुछ है जो अवेलेबल नहीं है किंतु वर्डपैड पर वह सारी चीज अवेलेबल है। वर्डपैड में आप फॉर्मेटिंग के मदद से फोंट को बदल सकते हैं किंतु यह सुविधा नोटपैड में अवेलेबल नहीं है। इतना ही नहीं नोटपैड एक टेक्स्ट एडिटर जबकि वर्डपैड एक बेसिस वर्ड प्रोसेसर प्रोग्राम है।

SSD क्या है, इसके प्रकार और कैसे काम करता है?

Laser Printer क्या है? एवं कैसे काम करता है?

FAQ ‘s

प्रश्न_वर्डपैड क्या है?

उत्तर_वर्डपैड एक सिंपल वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर है।

प्रश्न_वर्डपैड में क्या क्या टूल्स होता है?

उत्तर_इसमें कई सारे टूल्स होता है । जिसका विवरण हमने ऊपर दिया है आप वहा चेक कर सकते है।

प्रश्न_वर्डपैड का क्या उपयोग है?

उत्तर_वर्डपैड के कई सारे उपयोग है जिसका विवरण हमने ऊपर दिया है आप चेक कर लें।

प्रश्न_वर्डपैड या नोटपेड दोनो में क्या बेहतर है?

उत्तर_वर्डपैड ज्यादा बेहतर है। इसमें कई सारे फीचर्स है जो नोटपैड में वो अवेलबल नही है।

यह भी पढ़े:

निष्कर्ष

हम उम्मीद करते है की हमारे लेख के माध्यम आपको वर्डपैड के विषय में सारी जानकारी प्राप्त होती है। आपको हमारा लेख कैसा लगा कमेंट बॉक्स में अवस्य बताए। और हमारे आर्टिकल को शेयर जरूर करे।

Leave a Comment