Mouse क्या है और माउस का उपयोग कैसे करें?

अपने चूहा तो जरूर देखा होगा, अगर हम आपको कहें कि यह चूहा आज के समय में हमारे टेक्नोलॉजी में बहुत ही महत्वपूर्ण है तो आप क्या कहेंगे जी हां दोस्तों चूहा जिसे इंग्लिश में माउस कहते हैं। माउस उस चूहा से थोड़ा अलग है क्योंकि वह चूहा एक जानवर है पर एक डिवाइस है। इसीलिए मैं इस आर्टिकल में आपको बताऊंगा Mouse क्या है?, माउस के कितने प्रकार होते हैं तथा इससे संबंधित अन्य जानकारीआपने कंप्यूटर के साथ माउस को जरूर देखा होगा तो आज हमारा आर्टिकल इसी माउस पर है माउस क्या है या माउस क्या उपयोग है इसका और भी कई प्रकार के विषयों पर हम चर्चा करेंगे अंततः इस लेख को आप अवश्य पढ़ें जिससे आपको माउस के विषय में सारी जानकारी प्राप्त हो सके।

Mouse क्या है?

माउस एक इनपुट डिवाइस है जिसका प्रयोग हम कंप्यूटर में पेंटर की तरह करते हैं जिसकी मदद से हमारा बहुत सारा कार्य आसानी से हो जाता है। माउस का फुल फॉर्म है मैनुअली ऑपरेटेड यूटिलिटी फॉर सिलेक्टिंग इक्विपमेंट (manually operated utility for selecting equipment )।

Mouse का अविष्कार किसने किया?

Douglas Carl Engelbart के द्वारा माउस का इन्वेंशन हुआ। ये एक अमेरिकी साइंटिस्ट है इन्होंने माउस का इन्वेंशन स्टैनफोर्ड रिसर्च लेबोरेटरी में किया था।

Mouse का डिजाइन

माउस दिखने में चूहे जैसा ही होता है किंतु इसमें दो बटन होती हैं और बीच में एक स्क्रोल व्हील होता है बटन लेफ्ट साइड और राइट साइड होती है और जबकि स्क्रोल व्हील बीच में उपस्थित होता है।

Mouse से संबंधित शब्द

Mouse से संबंधित कुछ शब्द है जिसका प्रयोग हम अक्सर ही करते हैं अपने बोलचाल की भाषा में आइए जानते हैं कि वह शब्द क्या है?

  1. pointer _जब भी हम माउस का उपयोग करते हैं तो हमें एक arrow जैसी चीज हमारे मॉनिटर स्क्रीन पर दिखाई देती है उसे ही हम माउस पॉइंटर कहते हैं।
  2. cursor _जब हम टेक्स्ट आई का उपयोग करते हैं तो हमें माउस का लाइन जैसा चिन्ह दिखाई देता है जिसे हम कर्सर कहते हैं।
  3. Mouse pad _माउस पैड माउस के नीचे होता है यानी माउस पैड के ऊपर ही हम अपने माउस को रखते हैं ताकि माउस का मूवमेंट बहुत ही आसानी से हो सके।

Mouse का क्या उपयोग है?

माउस का जितना भी कार्य है वह सब उसके बटन द्वारा ही होता है। माउस के निम्नलिखित कार्य हैं

  • Clicking या left click
  • Double click
  • Right click
  • Dragging
  • Pointing
  • Scrolling

इन सभी के बारे में हम आपको विस्तृत जानकारी हम आपको नीचे प्रदान कर रहे हैं।

  1. क्लिकिंग या लेफ्ट क्लिकिंग_इसे हम लेफ्ट बटन के द्वारा करते हैं। जब हम माउस के लेफ्ट बटन को एक बार दबाते हैं तो इसे लेफ्ट क्लिक कहते हैं इसका प्रयोग हम किसी भी ऑब्जेक्ट जैसे फाइल, फोल्डर ,इमेज आईकॉन, टेक्स्ट आदि को सेलेक्ट करने में करते हैं लेफ्ट बटन का उपयोग हम ओके के लिए भी करते हैं।
  2. डबल क्लिक_डबल क्लिक का भी प्रयोग हम लेफ्ट बटन के द्वारा ही करते हैं जब हम लेफ्ट बटन को दो बार क्लिक करते हैं उसी को डबल क्लिक कहते हैं। इसका उपयोग हम किसी ने फाइल, फोल्डर, डॉक्यूमेंट आदि को ओपन करने के लिए करते हैं। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें यदि हम टेक्स्ट फाइल जैसे एमएस वर्ड नोटपैड वर्डपैड आदि से माउस के लेफ्ट बटन को किसी एक अक्षर पर एक बार क्लिक करने पर वह  अक्षर या इस अक्षर को दो बार क्लिक करें  तो वह शब्द और तीन बार क्लिक करने पर पूरा पैराग्राफ सेलेक्ट हो जाता है।
  3. राइट क्लिक _इसे हम राइट बटन द्वारा करते हैं। जब हम किसी फाइल फोल्डर डॉक्यूमेंट, पिक्चर ,आइकन पर माउस के पॉइंट को रखकर राइट बटन को क्लिक करते हैं तो उसे राइट क्लिक इन कहते हैं इसकी मदद से उस ऑब्जेक्ट की प्रॉपर्टी को  एक्सेस किया जाता है जिसमें कई सारे ऑप्शन होते हैं जैसे कॉपी पर फ्रेंड फाइल साइज आदि
  4. ड्रेगिंग _इस एक्टिविटी को हम लेफ्ट बटन द्वारा परफॉर्म करते हैं। ड्रैगन की मदद से हम किसी भी फाइल ,फोल्डर, डॉक्यूमेंट को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा सकते हैं इसके लिए आपको बस जिस भी आइटम या ऑब्जेक्ट को दूसरे स्थान पर ले जाना है उस पर माउस के प्वाइंटर को ले जाएं और माउस के लेफ्ट बटन को क्लिक करके दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर दें इसी प्रक्रिया को ड्रैगिंग एंड ड्रॉप कहा जाता है।
  5. प्वाइंटिंग_उसकी सहायता से कंप्यूटर पर उपस्थित किसी भी ऑब्जेक्ट को हम पॉइंट कर सकते हैं इसके लिए माउस की बटन को क्लिक करने की आवश्यकता भी नहीं होती क्योंकि माउस के प्वाइंटर हमेशा कंप्यूटर स्क्रीन पर मौजूद होते हैं बस आपको अपने माउस को मूव करना होता है।
  6. स्क्रोलिंग_माउस के बीच में उपस्थित व्हील की मदद से हम स्क्रोलिंग करते ।कंप्यूटर में किसी भी फाइल या फोल्डर को बिल की मदद से हम ऊपर या नीचे करके देख सकते हैं।

Mouse कितने प्रकार का होता है?

माउस तीन प्रकार के होते हैं_

  •  मैकेनिकल माउस
  •  ऑप्टिकल माउस
  • वायरलेस माउस

इन सभी प्रकार को विस्तार से नीचे पढ़े

1.मेकेनिकल माउस (mechanical mouse)

मैकेनिकल माउस में एक ट्रैकबॉल का इस्तेमाल होता है जिसकी मदद से माउस के प्वाइंटर को मुंह या कंट्रोल किया जाता है राइस बॉल के रोटेशन की वजह से ही माउस के पॉइंट रिपीट दूरी तथा दिशा निर्भर करती है। मैकेनिकल माउस का उपयोग पहले किया जाता था इसमें एक सेंसर भी होता है जिसकी मदद से कंप्यूटर को सूचना या संकेत प्राप्त होते रहते हैं।

2.ऑप्टिकल माउस (optical mouse)

Optical mouse  में mechanical mouse की तरह बोल उपस्थित नहीं होता है इसमें एक सेंसर होता है जिसमें  बीम ऑफ लाइट  उत्सर्जित होती है जिसके रिफ्लेक्शन के कारण प्वाइंटर की दूरी ,दिशा एवं स्पीड को निर्धारित करता है ऑप्टिकल माउस की बात करें तो यह मैकेनिकल माउस से बेहतर है।

3. वायरलेस माउस (wireless mouse)

यह एक एडवांस माउस है जैसा कि इसके नाम से स्पष्ट हो रहा है कि इसमें कोई तार नहीं होता जबकि ऊपर ऑप्टिकल और मैकेनिकल माउस के बारे में हमने जो बताए उसमें तार उपस्थित होता है। Wireless mouse में ट्रांसमीटर और रिसीवर होता है जिसके मदद से माउस की स्पीड को निर्धारित किया जाता है। Wireless mouse electromagnetic सिग्नल के बेसिस पर कार्य करता है।

Mouse कार्य कैसे करता है?

माउस का इंटरफेस यानी माउस की सहायता से कंप्यूटर को कैसे संचालित किया जाता है यदि हम बात करें तो माउस तीन प्रकार के होते हैं और तीनों अलग अलग तरीके से कार्य करते हैं वायर वाले माउस में इलेक्ट्रिक वर्ड का उपयोग होता है जिसकी मदद से वह कंप्यूटर को ऑफ सिग्नल देते हैं तथा वायरलेस वाले माउस में इंफ्रारेड लाइट रेड सिगनल अवेलेबल होता है जिसकी मदद से कंप्यूटर को मैसेज या सिग्नल प्राप्त होता है।कुछ निम्नलिखित इंटरफेस इस प्रकार हैं

  • सीरियल पोर्ट
  • पीएस/2 पोर्ट
  • यूएसबी
  • इंफ्रारेड
  • ब्लूटूथ

इन सभी इंटरफेस के माध्यम से माउस कंप्यूटर को संचालित कर सकता है।

FAQ’s

प्रश्न_ माउस क्या है?

उत्तर_माउस एक इनपुट डिवाइस है।

प्रश्न_माउस का इन्वेंशन किसके द्वारा किया गया है?

उत्तर_Douglas Carl Engelbart के द्वारा माउस का इन्वेंशन हुआ है।

प्रश्न_माउस का क्या उपयोग है?

उत्तर_माउस का उपयोग कंप्यूटर को संचालित करने के लिए किया जाता है।

प्रश्न_माउस कितने प्रकार  के होते हैं?

उत्तर_माउस तीन प्रकार के होते हैं_ मैकेनिकल माउस, ऑप्टिकल माउस,वायरलेस माउस।

निष्कर्ष

आज इस आर्टिकल में हमने आपको बताया की माउस क्या होता है ?माउस आविष्कार किसने किया?माउस का उपयोग क्या है ?माउस को हम कैसे संचालित कर सकते हैं ?माउस के कितने प्रकार हैं? हम उम्मीद करते हैं कि आप हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से सभी जानकारी माउस से जुड़ी प्राप्त कर चुके हैं।

आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा कमेंट बॉक्स में अवश्य हमें बताएं। यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या है वह भी हमें कमेंट बॉक्स में आप जरूर लिखकर भेज सकते हैं और इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।

Leave a Comment