मशीन भाषा क्या है? Machine Language in Hindi

 Machine Language: आज के इस इंटरनेट के युग में मशीन भाषा एक अहम भूमिका निभाता है। मशीन भाषा से आपको यह मतलब होता है की यह एक ऐसी भाषा होती है जिसका उपयोग हम मशीनों के लिए करते है।

हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से यह बताने का संपूर्ण प्रयास करेगें कि मशीन भाषा क्या होता है,इसका उपयोग क्यों और कैसे किया जाता है। इसके लाभ और हानि क्या होते है यह कितने प्रकार का होता है इत्यादि।  अगर आप मशीन भाषा को जानने में इच्छुक है तो आप हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े। 

मशीन भाषा क्या है? ( What is the machine language ) 

मशीन भाषा एक ऐसी भाषा होती है जिसके द्वारा हम कंप्यूटर को आसानी से समझा जा सकता है। उसको ही Machine Language कहते है,दूसरे शब्दों में कहे तो इसे कंप्यूटर का भाषा भी कहा जाता हैं। यह एक निम्न स्तर की भाषा होती है। और मशीनी भाषा को मशीन कोड के रूप में भी जाना जाता हैं। 

इस मशीनी भाषा में 0 और 1दो कोड होते है जिन्हें बाइनरी नम्बर या बाइनरी कोड कहा जाता है। मशीन कोड में कंप्यूटर का एक अपना प्रोग्राम होता है  जिसमें बाइनरी के निर्देश जारी किये जाते हैं। जिसके तहत यह अपना प्रतिक्रिया करता हैं। इस मशीनी भाषा में प्रोग्राम के अंतर्गत लिखना और सीखना यह बहुत ही कठिन होता हैं। लेकिन यह आपरेटिंग सिस्टम के लिए यह एक आसान होता हैं। 

इसलिए मशीनी भाषा में लिखे गए प्रोग्रामो को कंप्यूटर आसानी से समझ जाता हैं और इसको समझने के लिए किसी ट्रांस्लेटर की जरूरत भी नहीं पड़ती हैं। 

को कंप्यूटर प्रोग्रामिक भाषा का उपयोग कंप्यूटर को विकसित करने के लिए किया जाता हैं। जोकि इस भाषा का उपयोग कंप्यूटर के पहली और दूसरी पीढी मे किया जाता हैं। 

मशीन भाषा का अर्थ क्या हैं ( What is the Meaning of Machine Language) 

मशीनी भाषा को मनुष्यों को समझना थोड़ा मुश्किल होता है। क्योंकि यह एक निम्न स्तर की भाषा होती है। मशीन भाषा में 0 और 1 कोड होते हैं जिन्हे हम बाइनरी भाषा या कोड भी कहते हैं। इसके अंतर्गत कंप्यूटर द्वारा जो इनपुट और आउटपुट लिए जाते हैं वो मशीनी भाषा में रहते हैं। जैसे की आप समझ सकते हैं 0 और 1 । 

इस बाइनरी कोड में 0 का मतलब off/ low  और 1 का मतलब on/ high होता है। 

मशीन भाषा के फ़ायदे( Advantage of Machine Language) 

  • इसमें मशीन कोड को अनुवाद करने की बिल्कुल भी आवश्यकतानहीं होती है क्योंकि इनके सभी कोड बाइनरी फॉर्म में होते है जो 0 तथा 1 के रूप में होते है। 
  • मशीनी भाषा एक ऐसी भाषा है जो कंप्यूटर में एक अहम भूमिका निभाती है। साथ ही साथ यह कंप्यूटर विकास की पहली भाषा भी है। 
  • कंप्यूटर के लिए यह एक कुशल भाषा है। 
  • मशीनी भाषा में जो उत्पाद लिखा जाता है, वह दूसरो की तुलना में काफी तेज़ और कुशल होते हैं। 

मशीन भाषा के नुकसान (Disadvantage of Machine Language) 

  • मशीनी भाषा इतनी कठिन और जटिल भाषा होती है की प्रत्येक कोड को याद रखना बहुत मुश्किल होता है। 
  • इनके कोड के निर्माणके लिए अधिक से अधिक समय लगता है। 
  • इसके संसोधन की प्रक्रिया बहुत ही जटिल होतीं है। 
  • सभी ब्यक्ति इसके कोड को लिख और याद नहीं कर सकते हैं। 
  • मशीन भाषा के कोड को इसके प्रोग्राम में संसोधन करना बहुत ही मुश्किल काम होता हैं। 

मशीन भाषा का उदाहरण (Examples of Machine Language) 

मशीन भाषा में दो अंक की भाषा शामिल होती है जिसे द्विधारी भाषा भी कहा जाता है।जिसमें हेक्साडेसिमल (hexadecimal)और आक्शल दशमलव(axle ) शामिल होते है। जिन्हें सिर्फ कंप्यूटर के द्वारा ही समझा जाता है, न कि मनुष्यों द्वारा। 

ये Mov, add, sub,end जैसी असेंबली भाषाएँ बनाते हैजिन्हें सभी लोग समझ सकें और उनका उपयोग कर सके। 

मशीन भाषा का उपयोग (Uses of Machin Language) 

  • मशीनी भाषा में असेंबली भाषा की एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है,जिसे मशीनी भाषा को समझने के लिए समर्पित किया जाता है। 
  • डिवाइस की मदद से हम मशीनी भाषा के मदद को और भी विकसित कर सकते है। 
  • Machin language का मदद से हम सिस्टम्स में सॉफ्टवेयर विकसित कर सकते है। 
  • मनुष्यों को यह भाषा जल्दी समझ में न्ही आती है लेकिन असेंबली की सहायता से मनुष्य भी इसका उपयोग/ लाभ ले सकते है। 

मशीनी भाषा की विशेषताएँ (Features of Machine Language) 

  • मशीनी भाषा एक निम्न स्तरीय की भाषा होती है, जिसकी कुछ विशेषताएँ भी होती है। 
  • मशीनी भाषा अपना प्रोग्रमिक कोड तैयार करने के लिए बाइनरी कोड का इस्तमाल करती है। 
  • इन कोडो में गलतियाँ पाए जाने पर उनको सुधारना मुश्किल होता है। 
  • कंप्यूटर की पहली सीढ़ी में इनका ब्यापक तरीके से इस्तमाल किया गया है। 

मशीनी भाषा के भाग (part of Machin Language) 

मशीन भाषा के दो भाग होते है। 

  • क्रिया संकेत
  • स्तिथि संकेत 

 क्रिया संकेत कंप्यूटर को यह जानकारी प्रदान करता है कि कौन सा काम करना है कौन सा नहीं। 

 स्तिथि संकेत कंप्यूटर को यह बताता है कि हमें इसके आकड़े कहा से प्राप्त करने है, और कहा पर स्टोर करने है। 

मशीन कोड क्या है (What is Machine Code) 

 ये जो डीजिटल कंप्यूटर होते है वो उन भाषाओं को नहीं समझते है जो मनुष्य बोलते है। इसके लिए वो मशीन कोड या मशीन बाइनरी कोड का इस्तमाल करते है। मशीन कोड के अंतर्गत सरल कंप्यूटर के निर्देशों का एक क्रम होता है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक निर्देशों को एक बाइनरी के प्रत्येक अंको के रूप में ब्यक्त किया जाता है। 

सभी कंप्यूटर आमतौर पर मशीनी भाषाओं को समझते और बोलते है। मशीन कोड निर्देशों के आधार पर एक कंप्यूटर दूसरे कंप्यूटर से भिन्न हो सकता है। 

मशीन लैंग्वेज और असेंबली लैंग्वेज में अन्तर-

किसी लैंग्वेज के लिये की गयी प्रोग्रामिंग, मशीन लैंग्वेज होती है, मशीन लैंग्वेज में निर्देश और डेटा की जगह कोड निर्मित होता है,

जबकि मशीन लैंग्वेज की कमियों को पूरा करने के लिये असेंबली लैंग्वेज का प्रयोग किया जाता है, इसमें डेटा लोकेशन की जगह डेरीबल लिये जाते है, जिन्हें आसानी से यूज किया जा सकता है।

FAQ’s

1 निम्न स्तर की भाषा क्या होती है? 

Ans: यह मशीन स्तर की वह भाषा होतीं है जिसको कंप्यूटर बिना किसी अनुवादक के ही समझ लेता है, वही मशीन स्तर की निम्न भाषा होतीं है। 

2  मशीन कोड को सीखना मुश्किल कार्य है? 

Ans: जी हाँ। मशीन कोड को सीखना बहुत ही कठिन कार्य होता है जिसे हर कोई नही कर सकता है। क्योंकि मशीन कोड के अंतर्गत 0 और 1 के फॉर्म में कोड को निरूपित किया जाता है। 

3 कंप्यूटर की अपनी कौन सी भाषा है? 

Ans: कंप्यूटर का अपनी भाषा मशीन भाषा( Machine Language) है। 

निष्कर्ष

मशीनी भाषा तो एक निम्न स्तरीय भाषा है जिसके अंतर्गत कंप्यूटर आसानी से समझकर उसको आउटपुट प्रदान करती है। Machine Language कंप्यूटर के लिए बहुत ही उपयोगी और महत्वपूर्ण होती है, गर आज मशीनी भाषा नहीं होती तो हम कंप्यूटर या किसी अन्य प्मशीन से किसी भी प्रकार का कोई संवाद नही कर पाते। 

हम उम्मीद करते है कि आपको हमारे द्वारा लिख गया यह लेख जरूर पसन्द आयेगा। इस आर्टिकल के अंतर्गत हमने यह जाना की मशीन भाषा क्या है, इसके उपयोगी, लाभ , हानि इत्यादि क्या है, हमने इसके बारे मे आपसे संपूर्ण जानकारी प्रदान की है जो आपके लिए लाभदायक हो।

अगर आपको यह लेख पसंद आया तो आप इसे अंत तक अवश्य पढ़े, और अपने सुझाव हमारे साथ comment box में सांझा करें, और अपने दोस्तों के साथ भी सांझा करें जिससे लोगों के अंदर जगरुकता की भावना उत्पन्न हो। 

Leave a Comment