ट्री टोपोलॉजी क्या है? Tree Topology in Hindi

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएगें की ट्री टोपोलॉजी क्या है? इसके फ़ायदे नुकसान क्या है? इन सब विषयों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करेगें।ट्री टोपोलॉजी के बिषय में आपको ज्ञान है, अगर नहीं है तो आप हमारे साथ इस लेख के माध्यम से अंत तक जुड़े रहिए। तो आइये हम आपके साथ ट्री टोपोलॉजी से संबंधित जानकारी के बिषय में बात करते है। 

यह एक ऐसा टोपोलॉजी है, जो दो टोपोलॉजी के नेटवर्क से मिलकर बनता है। तो चलिए हम जानते है कि ये किस प्रकार ट्री टोपोलॉजी का निर्माण करते है। 

ट्री टोपोलॉजी क्या है? (What is Tree Topology) 

ट्री टोपोलॉजी: यह एकमात्र ऐसी टोपोलॉजी होती है,जिसे दो टोपोलॉजी के नामो से भी जाना जाता है।

यह बस टोपोलॉजी तथा स्टार टोपोलॉजी ये दोनों मिलकर ट्री टोपोलॉजी का निर्माण करते है।जिसमें इन दोनों की विशेषताएं भी शामिल होती है। ट्री टोपोलॉजी की संरचना पेड़ की तरह होती है। ट्री टोपोलॉजी के नोड्स एक दूसरे के साथ मिलकर पेड़ का आकार बनाते है।जो दिखने में पेड़ की तरह होता है।

इसलिए इसको ट्री टोपोलॉजी कहा जाता है। तथा इसे Star Bus टोपोलॉजी भी कहाँ जाता है। ट्री टोपोलॉजी के जो डिवाइस होते है वो सभी एक प्रकार से Central Device की तरह जुड़े होते है। अगर किसी भी कारण central device खराब हो जाते है तो अन्य सभी Device भी खराब हो जाएँगे, जिसके अंतर्गत आने वाले सभी connection बन्द हो जाएँगे। 

ट्री टोपोलॉजी को किसी अन्य प्रकार के टोपोलॉजी के मुकाबले में बहुत ही सरल माना जाता है, जिसके कारण इसका प्रयोग विभिन्न प्रकार के नेटवर्क के रूप में किया जाता है। 

नेटवर्क को कंट्रोल करने के लिए ट्री टोपोलॉजी हमेशा Simple Software का प्रयोग करती है। जिसको हम Vertical Network के नाम से भी जानते है। 

जिसके निम्नलिखित तरीके है? 

  • STAR- BUS HIERARCHY
  • PARENT- CHILD HIERARCHY 
  • STAR- BUS WITH SINGLE NOD

1.STAR- BUS HIERARCHY

इस शब्द का निर्माण बस और स्टार टोपोलॉजी से होता है। star टोपोलॉजी बस टोपोलॉजी का ही मिश्रण होता है।Star Bus Hierarchy के माध्यम से ही इन दोनों का कनेक्शन होता है। इसलिए इसको हम Star- Bus Hierarchy कहते है। 

2. PARENT-CHILD HIERARCHY

      इसको पैरेंट चाइल्ड हायराकी इसलिए कहा जाता है क्योंकि मुख्य नोड्स माध्यम के द्वारा ही इस नेटवर्क का कनेक्शन होता है,जिसको हम आम भाषा में PARENT कहते है। यह एक प्रकार का ऐसा कनेक्शन होता है, जिसके द्वारा नोड्स को स्वयं से कनेक्ट करता है। इनको हम CHILD कहते है। इसलिए इसको हम PARENT- CHILD HIERARCHY कहते है।

3.STAR- BUS WITH SINGLE NOD

   SINGLE नेटवर्क के अंतर्गत स्टार टोपोलॉजी से बस टोपोलॉजी के संपर्क में लाया जाता है, क्योंकि सभी नोड्स को बस टोपोलॉजी ही जोड़ता है।यह एक ही साथ कई डिवाईस को एक साथ जोड़ता है। 

मशीन लर्निंग क्या है?, यह कैसे काम करता है और इसका क्या उपयोग है?

आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (AI) क्या है?, इसके फायदे, नुकसान और फ्यूचर

ट्री टोपोलॉजी की विशेषताएँ (Features of tree topology) 

  •  इस टोपोलॉजी के अंतर्गत अगर कोई एक नेटवर्क खराब हो जाता है तो सभी नेटवर्क खराब नही होते है। 
  • ट्री टोपोलॉजी की जो Performance होती है, वह Local Area Network के लिए बहुत महत्वपूर्ण होतीं है। 
  •  हम यह कह सकते है कि यह बहुत ही सुरक्षित टोपोलॉजी होता है। 
  • यह एक प्रकार का Flexible टोपोलॉजी भी होता है। 
  • इसके अंतर्गत Switch और  Intelligent का प्रयोग किया जाता है, जिसकी वजह से इसकी performance बहुत ही बेहतरीन होती है। 
  • यह एक क्रम नेटवर्क के रूप में होता है। 
  • ट्री टोपोलॉजी नेटवर्क को बढ़ाने का आदेश देती है, और उनके जरूरतों को पूरा करने के लिए सक्षम बनाती है। 

ट्री टोपोलॉजी के फ़ायदे (Advantages of tree topology) 

  • इस टोपोलॉजी के अंतर्गत नेटवर्क को मैनेज करना बहुत ही आसान काम होता है। 
  • इसके माध्यम से जो बहुत ही कठिन/ जटिल नेटवर्क होता है उनको हम कम लागत में आसानी से कर सकते है।
  • ट्री टोपोलॉजी की देखभाल हम आसानी तरीके से कर सकते है, क्योंकि इसके अंतर्गत कई भाग होते है।
  • ट्री टोपोलॉजी के अंतर्गत हुए गलतियों को सही करना बहुत ही आसान होता है क्योंकि इसको सही करने के लिए पूरे Network की जरूरत नहीं होती है।
  • इसके तहत डाटा ट्रांसफर का जो रेट होता है, वो बहुत फ़ास्ट होता है।
  • इसको मैनेज और मेंनटेन करना अत्यंत सरल कार्य होता है।
  • यह दो टोपोलॉजी का मिश्रण होता है,जिनकी अपनी अलग अलग कुछ विशेषताएँ होती है। 
  • ट्री टोपोलॉजी एक ऐसा Network डिवाइस होता है जो एक साथ कई एलेक्ट्रानिक डिवाइस को जोड़ता है।

ट्री टोपोलॉजी के नुकसान (Disadvantage of tree topology) 

  • ट्री टोपोलॉजी के Setup में अत्यधिक खर्चा आता है।
  • एक मात्रा में केवल का इस्तेमाल जिससे ट्रैफिक की संभावना होती है।
  • इस प्रकार के टोपोलॉजी में सेगमेंट का टेबल / लंबाई हमेशा सीमित होती है।
  • इसमें अधिक से अधिक केबल की आवश्यकता होती है।
  • इस टोपोलॉजी का जब Connector और Hub Device खराब हो जाता है तो, इससे जुड़े हुए सभी डिवाइस काम करना बन्द कर देते है।
  • ट्री टोपोलॉजी में नेटवर्क का अत्यधिक इस्तमाल होता है, निर्मित करने के लिए।
  • ट्री टोपोलॉजी के नेटवर्क को नियन्त्रित करना मुश्किल होता है,क्योंकि इसके अंतर्गत बहुत से प्रकार के नोड्स का कनेक्शन होता है।
  • ट्री टोपोलॉजी नेटवर्क पर नियंत्रण पाना बहुत ही मुश्किल होता है क्योंकि इसमें बहुत सारे नोडस का कनेक्शन है।

टोपोलॉजी के प्रकार (Types of topology) 

     टोपोलॉजी के निम्नलिखित प्रकार है। 

  1. Bus Topology
  2. Ring Topology
  3. Star Topology
  4. Mesh Topology
  5. Tree Topology
  6. Hybrid Topology

1.Bus Topology

इस टोपोलॉजी में सभी प्रकार के नेटवर्क को जोड़ने के लिए Backbone Cable का इस्तमाल करते है। इसमें सभी डिवाइस एक ही केबल के एक ही तार में जोड़ा जाता है। तथा इस टोपोलॉजी  में इसका Installation करना आसान हो जाता है और इसमें बहुत कम मात्रा में केबल का प्रयोग होता है। 

2. Ring Topology

     Ring topology के माध्यम से सभी कंप्यूटर एक दूसरे से जुड़े होते है।तथा इसका पहला कंप्यूटर अंतिम कंप्यूटर से जुड़ होता है। इसी प्रकार से यह एक Ring Shape बनाती है, जिसे Ring Topology कहा जाता है। जिसमें रिंग topology को एक ही दिशा में किया जाता है। 

3.Star Topology

इसके अंतर्गत सभी प्रकार के कंप्यूटर को केबल के माध्यम से ही हब में जोडा जाता है। जो कि एक प्रकार का Contral Node होता है।जिसमें सभी प्रकार के कंप्यूटर एक सेंट्रल नोड से जुड़े होते है।यह डिवाइस सर्वर के रूप में काम करता है। इसमें Star Topology का अधिक प्रयोग होता है। इसमें एक host कंप्यूटर नाम का डिवाइस होता है जो इसको नियन्त्रित करता है।

4. Mesh Topology

 यह एक प्रकार का पॉइंट तो पॉइंट connection होता है।इसमें सभी प्रकार के नोड्स एक दूसरे से जुड़े होते है। जिस जगह पर डाटा का ज्यादा इस्तमाल होता है उसी जगह पर Mesh Topology का इस्तमाल होता है। इसकी विशेषता यह  होती  है कि इसके कंप्यूटर कहीं न कही से आपस में जुड़े होते है।जिसके माध्यम से डाटा   ट्रांसफर करना आसान होता है।

 5.Tree Topology

  Tree topology का एक  मिश्रित structure होता है, जिसके अंतर्गत स्टार टोपोलॉजी और बस टोपोलॉजी दोनों के  लक्षण पाए जाते हैं। तथा इसमें भी स्टार टोपोलॉजी की तरह एक प्रकार का main host कंप्यूटर होता है। तथा बस टोपोलॉजी की अपेक्षा इसमें भी एक केबल निश्चित क्रम में जुड़े होते है।तथा इसमें एक मुख्य कंप्यूटर होता है, और अन्य सभी कंप्यूटर तार के माध्यम से जुड़े होते है।

6. Hybrid Topology

  इसमें दो अलग प्रकार के टोपोलॉजी का मिश्रण होता है। जिसके अंतर्गत एक Star और दूसरा Mesh टेपोलॉजी होता है। इन दोनों टोपोलॉजी के जुड़ने से ही hybrid topology बनता है। जब दो या दो से अधिक टोपोलॉजी के मिश्रण से एक टोपोलॉजी बनता है उसे ही Hybrid Topology कहा जाता है।

e-RUPI कैसे काम करता है और इसके फायदे और नुकसान

नेटवर्क मार्केटिंग क्या है?, इसके प्रकार व इसमें कैरियर कैसे बनाये? 

FAQ’s

Q. 1 ट्री टोपोलॉजी क्या होता है? 

Ans:  यह एक प्रकार का नेटवर्क टोपोलॉजी होता है, जिसकी संरचना पेड़ जैसी होती है। 

Q. 2 ट्री टोपोलॉजी किसके संयोजन से बनती है? 

 Ans: ट्री टोपोलॉजी Star Topology और Bus Topology के संयोजन से बनती है। 

 Q.3 Computer Programming में ट्री टोपोलॉजी क्या होता है ?

 Ans: कंप्यूटर प्रोग्रामिक में ट्री टोपोलॉजी भिन्न भिन्न तरीके के डाटा को Structure करती है,जिसे कंप्यूटर प्रोग्राम भी कहा जाता है।

निष्कर्ष

दोस्तों आज के इस लेख में हमने आप लोगों कोट्री टोपोलॉजी क्या है इसके बारे में संपूर्ण जानकारी दी। हम उम्मीद करते है की आप लोगों को ट्री टोपोलॉजी के बारे में अच्छे से समझ आया होगा।

अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया है तो आपसे हम विनम्र निवेदन करते है की आप लोग इसे अपने आस पड़ोस और दोस्तों में सांझा करे, जिससे जारूकता की भावना उत्पन्न होगी लोगों में और लाभ भी प्रदान होगा। आपको यह लेख कैसा लगा आप हमको कंमेंट् में जरुर बताएं, और अपने विचारों को हमारे साथ सांझा करें। 

Leave a Comment